Bareily News: दबंगों ने घर में घुस कर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
Bareily News: क्योंलडिया। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक घर में घुसकर महिलाओं समेत पूरे परिवार को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। शोर मचाने पर आरोपी घर में तोड़फोड

Bareily News: क्योंलडिया। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक घर में घुसकर महिलाओं समेत पूरे परिवार को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। शोर मचाने पर आरोपी घर में तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव की संतोष कुमारी पत्नी शिशुपाल का आरोप है कि 21 अगस्त की शाम गांव के ही भूपेन्द्र, रविन्द्र उर्फ रंगा, नरेन्द्रपाल और एक अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी।
जब संतोष कुमारी और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने लाठी डंडों से सभी की पिटाई कर दी। घटना में संतोष कुमारी उसकी मां, बहन, पति और देवर घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट थाना क्योलड़िया में दर्ज कराई गई है।


