Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsRestaurant Fire Caused by Gas Leak in Baradari Panic Ensues
गैस लीक होने से रेस्टोरेंट में लगी आग

गैस लीक होने से रेस्टोरेंट में लगी आग

संक्षेप:

Bareily News - बारादरी के डोहरा मोड़ पर एक रेस्टोरेंट में बुधवार रात गैस लीक के कारण अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैल गई, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए और भागने लगे। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू...

Sep 11, 2025 05:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बारादरी के डोहरा मोड़ पर बुधवार रात एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि आग पर काबू पाया जाता, आग ने जोर पकड़ लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक, आशुतोष सिटी के रहने वाले मोहित वर्मा का डोहरा रोड पर काठी जंक्शन के नाम से रेस्टोरेंट है। बुधवार को किचन में गैस लीक होने से अचानक आग लग गई। पलक झपकते ही आग भड़क गई और वहां रखे फर्नीचर तक जा पहुंची। वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोग जान बचाकर भागे। दमकल ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया । रेस्टोरेंट का सामान जलकर राख हो गया।