Bareily News: घर के पास से हाईटेंशन लाइन निकालने का विरोध

हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी में भिटौरा रेलवे फाटक के पास पुराने बिजली के पोलों को घरों के नजदीक लगाने का विरोध किया गया है। ग्रामीणों ने एसडीओ को प्रार्थना पत्र देकर बिजली लाइन को आबादी से दूर करने की मांग की है। इसके साथ ही, संभावित हादसों के प्रति चेतावनी दी।

Bareily News: घर के पास से हाईटेंशन लाइन निकालने का विरोध

Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। भिटौरा रेलवे फाटक पर पुल निर्माण और सड़क चौड़ीकरण के चलते बिजली के पुराने पोल हटाकर रोड के पास बने घरों से सटाकर लगाने का घर स्वामी ने विरोध कर दिया। इस बाबत उन्होंने एसडीओ को प्रार्थना पत्र देकर आबादी से दूर विद्युत लाइन लगाने की मांग की है। कुरतरा शाही रोड और बीएसएफ रोड के सामने रहने वाले लोगों ने नए बिजली पोल को लेकर हादसे की आशंका जताई है। कुरतरा निवासी प्रकाश शर्मा समेत ग्रामीणों ने बिजली विभाग के डिवीजन ऑफिसर को प्रार्थना पत्र देकर बताया नया बिजली पोल घर के पास लगा दिया है। इससे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन घर की छत और बालकनी के पास से कम दूरी होने से हादसा की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने विभाग से जांच कराकर बिजली पोल को निर्धारित सुरक्षा दूरी पर लगवाने और हाईटेंशन लाइन को घरों से दूर कराने की मांग की है।ग्रामीणों ने कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। प्रार्थना पत्र देने वालों में जानकी प्रसाद, देवेंद्र सिंह, जयंती देवी, संजीव भारद्वाज, मंगल सेन, विकास, धर्मवती, पार्वती, प्रमोद, मोहनलाल, बिट्टो देवी आदि लोग शामिल रहे। एसडीओ अंकित द्विवेदी ने बताया शिकायत मिली है। जेई रमेश गौतम को मौका मुआयना करने के बाद समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: घर के पास से हाईटेंशन लाइन निकालने का विरोध