
कूड़ा डलावघर बनाने के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संक्षेप: Bareily News - नगर के मोहल्ला बेहटा जुनू में बाईपास रास्ते पर कूड़ा डलावघर बनाने के विरोध में लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और कहा कि यहां गंदगी फैलने से संक्रामक रोगों का खतरा है।...
नगर के समीप मोहल्ला बेहटा जुनू से गुजरनेवाले बाईपास रास्ते पर नगर पालिका द्वारा बनाये जा रहे कूड़ा डलावघर के विरोध में लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। लोगों ने एसडीएम विदुषी सिंह को बताया कि मनौना धाम को बेहटाजुनू को जाने वाले बाईपास रोड के दोनों किनारों पर नगर पालिका कर्मी शहर की गंदगी डाल रहा है। जिससे पहले से ही इस रास्ते से गुजरने वालों और आसपास के लोगों का जीना मुश्किल बना हुआ है। अब नगर पालिका वहां कूड़ा डलावघर बनवा रही है। जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने की आशंका है और प्रतिदिन इस मार्ग से हजारों श्रृद्धालु भी गुजरते हैं।
कूड़ा घर आबादी से दूर बनाया जाना चाहिए। यहां डलावघर से बदबू भी फैलेगी और लोगों का रहना मुश्किल हो जायेगा। लोगों ने मांग की कि इस रोड़ पर डलाबघर की जगह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, दुकान आदि प्रतिष्ठानों का निर्माण पालिका करा सकती है, इससे पालिका की आमदनी भी बढ़ेगी। ईओ जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वहां टीन सेड डालकर कम्पोस्ट खाद तैयार किया जायेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में गौरव खंडूजा, सचिन सक्सेना, रामेश्वर दयाल, वीरपाल, ओमपाल, अजय शर्मा, धर्मपाल, सुनील कुमार, राधेश्याम, रमेश मौर्य, मोरपाल, सुरेन्द्र, प्रेमशंकर, रामौतार, रघुराज सिंह, अंकित, रामनिवास, राजकुमार, अंकित, विजय, शिवम, मंगली, बिजेंद्र, जितेंद्र, कोमिल राम, अशोक पाल, नेतराम, मोहित, प्रेमशंकर, जमुना प्रसाद मौर्य, महेश, सर्वेश कुमार, गंगाराम आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




