Bareily News: धर्म परिवर्तन सभा कर रहे प्रचारक ने की आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणीं, मुकदमा दर्ज
Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। क्षेत्र के गांव में धर्म प्रचारक ने धर्म परिवर्तन सभा में आए लोगों को अपने धर्म का धार्मिक साहित्य बांटा। दूसरे धर्म के देवी देवताओ

Bareily News: गांव में धर्म प्रचारक ने धर्म परिवर्तन सभा में आए लोगों को अपने धर्म का साहित्य बांटा। दूसरे धर्म के देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। आरोप है कि प्रचारक ने ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन करने पर पैसों और विवाह कराने का लालच दिया। सूचना पर विहिप के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीरगंज के गांव सैंजना में गुरुवार सुबह 10.30 बजे एक धर्म के प्रचारक ने गांव के गजेंद्र के घर में धर्म परिवर्तन सभा का आयोजन किया। सभा में गांव के कई लोगों को बुलाया गया। अमित, रोहित, धर्मेंद्र एवं तीरथराम समेत कई लोग सभा में पहुंचे। सूचना मिलने पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला प्रशासनिक प्रमुख सुधीर शर्मा, जिला सुरक्षा प्रमुख सुमित एवं नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश आदि मौके पर पहुंच गए। पदाधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां से धार्मिक साहित्य कब्जे में ले लिया। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। विहिप ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे। गांव निवासी प्रखंड के गोरक्षा प्रमुख अंकित पुत्र खूबकरन ने प्रचारक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। आरोप है कि प्रचारक ने बैठक में पहुंचे लोगों से कहा कि तुम्हारे देवी-देवता तुम्हारा कोई काम नहीं करते हैं।
धर्म परिवर्तन का लालच
आरोप है कि प्रचारक ने ग्रामीणों से कहा तुम ईसाई बन जाओ। हमारा परमेश्वर तुम्हारा कल्याण करेगा। प्रचारक ने सबको बाइबिल पढ़कर सुनाई और अपने धर्म की प्रचार सामग्री ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों के मना करने पर पैसों और अपने धर्म में विवाह कराने का लालच दिया। भूत-प्रेत, जादू-टोना व बीमारियों को जादुई शक्तियों व प्रार्थनाओं से ठीक करने का दावा किया। ग्रामीणों से कहा कि ईसाई धर्म में आने के बाद उनकी सब समस्याएं समाप्त हो जायेंगी। प्रचारक ने हिन्दू धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणीं कर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
मीरगंज पुलिस ने अंकित की तहरीर पर आरोपी प्रेमपाल निवासी भुड़ासी शीशगढ़ के खिलाफ बीएनएस एवं उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिय। एसओ रवि कुमार ने बताया पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


