‌फरीदपुर के 10 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली कटौती से राहत

Feb 13, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - फरीदपुर के 10 हजार उपभोक्ताओं को गर्मियों में बिजली कटौती से राहत मिलेगी। नई 33 केवी लाइन का निर्माण पूरा होने से पड़ेरा उपकेंद्र को ऊर्जीकृत किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। लोहिया विहार में भी 33 केवी लिंक लाइन का निर्माण जारी है, जिससे चार हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

‌फरीदपुर के 10 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली कटौती से राहत

फरीदपुर के 10 हजार उपभोक्ताओं को गर्मियों में बिजली कटौती से राहत मिलेगी। आरडीएसएस योजना के तहत नई 33 केवी लाइन का निर्माण पूरा कर उसे पड़ेरा फीडर को फरीदपुर उपकेंद्र से ऊर्जीकृत किया गया। पहले पड़ेरा उपकेंद्र में दो पांच एमवीए के पावर परिवर्तक से आपूर्ति होती थी। इसी तरह फरीदपुर तहसील उपकेंद्र के दो 10 एमवीए पावर परिवर्तक को 132 केवी फरीदपुर उपकेंद्र से 33 केवी फरीदपुर तहसील फीडर से आपूर्ति की जा रही थी। इस लाइन में फॉल्ट आने पर काफी समस्या होती थी। अब नई लाइन के निर्माण से पड़ेरा उपकेंद्र पर स्वतंत्र 33 केवी की आपूर्ति उपलब्ध हो गई है।

इससे पड़ेरा उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। अभी तक पड़ेरा उपकेंद्र की आपूर्ति फरीदपुर शहर से होती थी। इसी तरह आंवला का बड़ा गांव बिजलीघर भी शुरू हो गया। इसके शुरू होने से पुन्नापुर, बरसेर, अलीगंज उपकेंद्र का लोड कम होगा। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को लाभ मिलने के साथ बिजली कटौती से राहत मिलेगी। लोहिया विहार की सीबीगंज से बन रही लिंक लाइन गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए लोहिया विहार, सीबीगंज उपकेंद्र पर भी आरडीएसएस योजना के तहत 33 केवी लिंक लाइन बनाने का काम जारी है। दो किलोमीटर की अंडरग्राउंड लाइन यहां डाली जा रही है। यहां एक लाइन में फॉल्ट होने पर दूसरी से जोड़कर विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाएगी। इसका लाभ लोहिया विहार के चार हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध व रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गर्मियों में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए अभी सभी कार्य पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।