खिली धूप ने ठंड-गलन से दिलाई राहत, बढ़ा तापमान
Bareily News - मौसम का मिजाजखिली धूप ने ठंड-गलन से दिलाई राहत, बढ़ा तापमानखिली धूप ने ठंड-गलन से दिलाई राहत, बढ़ा तापमानखिली धूप ने ठंड-गलन से दिलाई राहत, बढ़ा तापम

बरेली। कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के चलते कई दिन से गलन से शनिवार को राहत मिली। सुबह से शाम तक खिली धूप से सर्दी का असर काफी कम रहा। धूप की वजह से दिन के तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। दिन में अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने दो-तीन दिन तक धूप निकलने और सर्दी-गलन कम रहने का अनुमान जताया है। करीब एक माह से शीतलहर के चलते सर्दी-गलन से काफी ठिठुरन रही।
लेकिन शनिवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप निकली। ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्का कोहरा रहा लेकिन 9 बजे तक कोहरा पूरी तरह छंट गया। धूप की वजह से पार्कों-बाजार में काफी चहल-पहल रही। लोग छतों, घर के बाहर बैठकर धूप सेंकते रहे। मौसम में अचानक हुए बदलाव का असर तापमान पर भी दिखा। बीते 48 घंटे में तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हल्का कोहरा छाया रहेगा, निकलेगी धूप लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तक मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। सुबह हल्का कोहरा छा सकता है लेकिन दिन में धूप निकलेगी। दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा जबकि रात में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। तारीख अधिकतम न्यूनतम 10 जनवरी 21.1 4.6 09 जनवरी 15.0 4.5 08 जनवरी 11.2 5.0 07 जनवरी 12.9 8.0 06 जनवरी 12.2 6.4 05 जनवरी 14.6 6.2 04 जनवरी 15.9 5.0 03 जनवरी 14.1 8.2 02 जनवरी 13.3 9.2 01 जनवरी 16.6 5.5 -----------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


