
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 150, सहायिकाओं के 650 पदों पर होगी भर्ती
संक्षेप: Bareily News - बरेली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। लगभग 150 कार्यकत्रियों और 650 सहायिकाओं के पद रिक्त हैं। इस महीने ऑनलाइन विज्ञापन जारी होगा। पहले समायोजन और प्रमोशन के बाद खाली पदों पर भर्ती होगी। आवेदन के लिए उम्र 18 से 35 वर्ष होगी।
बरेली, मुख्य संवाददाता। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लगभग डेढ़ सौ और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लगभग 650 पद रिक्त हैं। इनके लिए इसी महीने ऑनलाइन विज्ञापन जारी होगा। हालांकि भर्ती से पूर्व समायोजन और प्रमोशन किया जाएगा। बरेली में 2857 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। पिछले साल कार्यकत्रियों के 311 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। उस समय 301 पद भरे गए थे। अब एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इससे पहले मायके से ससुराल अथवा परस्पर समायोजन किया जाएगा।

फिर इंटर पास सहायिकाओं का प्रमोशन होगा। इस सबके बाद जो सीटें खाली होंगी, उनके सापेक्ष भर्ती की जाएगी। पहले सहायिकाओं का और उसके बाद कार्यकत्रियों का विज्ञापन जारी होगा। आवेदन के लिए उम्र 18 से 35 वर्ष होगी। छह सदस्यों की समिति चयन को पूर्ण करेगी। ऑनलाइन लिए जाएंगे आवेदन: डीपीओ डीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के जरिए विज्ञापन जारी होगा। आवेदन से लेकर सत्यापन तक समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन ही संचालित होगी। भर्ती के लिए इंटरमीडिएट से परास्नातक तक के अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। हाई स्कूल की मार्कशीट डेट ऑफ बर्थ के लिए इस्तेमाल होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




