मई में बारिश का रिकॉर्ड, 20 साल में पहली बार एक दिन में 55 मिमी वर्षा
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - मई में बारिश का रिकॉर्ड, 20 साल में पहली बार एक दिन में 55 मिमी वर्षा बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मूसलाधार बारिश ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दो द

मूसलाधार बारिश ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दो दशक में पहली बार मई में 24 घंटे में 55 मिमी बारिश हुई है। आंधी के साथ हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। शहर के निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अभी चार दिन तक बारिश के आसार बने है। बारिश के साथ ही तेज हवा या आंधी भी चल सकती है। बारिश से तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मई की बारिश कई साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


