Bareily News: मूसलाधार बारिश से टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में हुई सबसे अधिक 381 मिमी वर्षा
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: बरेली में पिछले 24 घंटे में 381 मिमी बारिश हुई जो सितंबर माह में एक दिन में हुई सबसे अधिक वर्षा है। पिछले रिकॉर्ड 2005 में 267 मिमी था। तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

Bareily News: मूसलाधार बारिश से टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में हुई सबसे अधिक 381 मिमी वर्षा बरेली। वरिष्ठ संवाददाता करीब 16 घंटे से रुक रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीते 24 घंटे में 381 मिमी से अधिक वर्षा रिकार्ड की गई है जो सितंबर माह में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। इसके पहले 2005 में सितंबर माह में एक दिन में 267 मिमी बारिश हुई थी जो सबसे अधिक वर्षा का रिकॉर्ड थी। तेज बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर के अधिकांश इलाकों में पानी जमा हो गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज भी हल्की बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें:UP Rain: बरेली-शाहजहांपुर में टूटे सभी रिकॉर्ड, आज भी चार जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट
हालांकि अब मौसम में बदलाव के आसार हैं और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।


