आरबीएमआई में मासिक स्वच्छता विषय पर हुई जागरूकता कार्यशाला
Bareily News - आरबीएमआई के नर्सिंग विभाग ने मासिक स्वच्छता और स्त्री रोग संबंधी कैंसर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य छात्राओं और महिला शिक्षकों को मासिक स्वच्छता के महत्व और स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जागरूक करना था। वाइस प्रेसिडेंट डॉ. राजेश वर्मा और डॉ. दार्शनील ग्रोवर ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।

आरबीएमआई के नर्सिंग विभाग द्वारा मासिक स्वच्छता एवं स्त्री रोग संबंधी कैंसर विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला हुई। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं, महिला शिक्षकों को मासिक स्वच्छता के महत्व, इससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से इसके संबंध के प्रति जागरूक करना था। शुभारंभ वाइस प्रेसिडेंट डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. दार्शनील ग्रोवर ने दीप प्रज्वलन करके किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की प्रगति का आधार है और मासिक स्वच्छता जैसे विषयों पर चर्चा आवश्यक है। मुख्य वक्ता डॉ. सीमा सिंह ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के वैज्ञानिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। अनु सिंह, नेहा बिसारिया, डॉ. हर्षवर्धन प्रताप सिंह समेत अन्य रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


