ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशरामपुर गार्डन के गल्र्स होस्टल में मारपीट, बवाल

रामपुर गार्डन के गल्र्स होस्टल में मारपीट, बवाल

रामपुर गार्डन स्थित एक गल्र्स होस्टल में लड़कियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। जिससे वहां बवाल मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। जिसके बाद दोनों गुटों ने तहरीर देने से...

रामपुर गार्डन के गल्र्स होस्टल में मारपीट, बवाल
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSat, 03 Nov 2018 02:44 AM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर गार्डन स्थित एक गल्र्स होस्टल में लड़कियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। जिससे वहां बवाल मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। जिसके बाद दोनों गुटों ने तहरीर देने से मना कर दिया। चौकी इंचार्ज का कहना है गल्र्स होस्टल में रात में आए दिन बवाल होता रहता है।

जैन मंदिर के पास एक महिला का गल्र्स होस्टल है। महिला के यहां नीचे और ऊपरी मंजिल पर लड़कियां रहती है। इन लड़कियों के दो गुट बंट गए है। नीचे रहने वालों का गुट अलग है और ऊपर रहने वालों का गुट अलग है। कई दिनों से इन गुटों में एक दूसरे की वीडियो ग्राफी करने को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को ऊपरी मंजिल पर रहने वाला गुट अपने लिए बाहर से खाना पैक कराकर लाया था। इससे पहले वह लोग खाना खा पाते नीचे रहने वाली दो लड़कियों ने उनका खाना फेंक दिया। इस बात पर लड़कियों में मारपीट हो गई। जिसके बाद वहां बवाल मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर मांगी तो उन्होंने तहरीर देने से मना कर दिया। चौकी इंचार्ज चौकी चौराहा प्रीति पवार ने बताया कि इस होस्टल में आए दिन रात में बवाल होता रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें