रामायण वाटिका पर लेजर शो का हुआ ट्रायल, रोशनी से जगमगाया
Bareily News - रामगंगा नगर आवासीय योजना में स्थित रामायण वाटिका का लेजर शो ट्रायल सफल रहा। इस शो में भगवान राम के जीवन के प्रमुख प्रसंगों का चित्रण किया गया। इसे त्रेता युग का अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन के बाद यह स्थान आस्था और पर्यटन का केंद्र बनेगा।

रामगंगा नगर आवासीय योजना स्थित रामायण वाटिका जल्द ही शहर की नई पहचान बनने जा रही है। सोमवार की रात को यहां अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित लेजर शो का सफल ट्रायल किया गया, जिसने मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ट्रायल के दौरान लेजर किरणों की सतरंगी रोशनी के बीच भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रमुख प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया गया। इस शो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि दर्शकों को त्रेता युग का अनुभव हो सके। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकन्डन अपनी टीम के साथ ट्रायल के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने शो की तकनीकी गुणवत्ता और प्रस्तुति का जायजा लिया।
अधिकारियों के मुताबिक, वाटिका में भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और संघर्षों को विभिन्न कलाकृतियों और प्रतीकों के माध्यम से दर्शाया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। उद्घाटन के बाद यह स्थान न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी शहर को नई पहचान देगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। उद्घाटन के बाद यह स्थान न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी शहर को नई पहचान देगा। ट्रायल सफल होने के बाद अब प्रशासन उद्घाटन की अंतिम तैयारियों में जुट गया है। अधिकारियों का मानना है कि रामायण वाटिका आने वाले समय में बरेली के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


