रोजगार सेवकों ने शुरू की कलमबंद हड़ताल
Bareily News - रामनगर/भमोरा। ब्लाक रामनगर व आलमपुर जाफराबाद के रोजगार सेवकों ने अपनी मांगे पूरी न होने पर गुरुवार से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है।गुरुवार को रामनगर ब्ल

रामनगर/भमोरा।ब्लाक रामनगर व आलमपुर जाफराबाद के रोजगार सेवकों ने अपनी मांगे पूरी न होने पर गुरुवार से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है।गुरुवार को रामनगर ब्लाक सभागार में सभी रोजगार सेवक एकत्र हुए और एडीओ पंचायत को ज्ञापन देते हुए बताया कि उनका 14 माह से मानदेय नहीं दिया गया है, जिससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस दौरान उदयवीर सिंह, ज्ञानदेव सागर, संतोष, नरेंद्र वर्मा, रामनिवास, कुंवरपाल आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे। वहीं भमोरा क्षेत्र के ब्लाक आलमपुर जाफराबाद के रोजगार सेवकों ने एडीओ पंचायत को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। जिनमें गिरीश, सर्वेश मिश्रा, नितिन पांडे, नरेशपाल, वीरपाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


