राजश्री के 17वें स्थापना दिवस का हुआ समापन

Feb 28, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन का 17वां स्थापना दिवस शुक्रवार को समाप्त हुआ। सांसद छत्रपाल गंगवार और चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत की। डीएम अविनाश सिंह ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी। समापन समारोह में डीजे काम्या मेहरा के लाइव म्यूजिक शो ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।

राजश्री के 17वें स्थापना दिवस का हुआ समापन

राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन का तीन दिवसीय 17वां स्थापना दिवस शुक्रवार को समाप्त हो गया। पहले सत्र के मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार व संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में आगे बढ़ रही प्रतिभाओं को सम्मान देना गर्व की बात है। द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि डीएम अविनाश सिंह ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देते हुए कहा कि वर्तमान में सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों को अधिकतम की ओर बढ़ना चाहिए। समापन समारोह के अंतिम सत्र में डीजे काम्या मेहरा के लाइव म्यूजिक शो पर सभी जमकर झूमे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सचिव राकेश कुमार व वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोनिका अग्रवाल, प्रबंध निदेशक रोहन बंसल, एकेडमिक एडवाइजर तूलिका अग्रवाल स्वरूप, सीओओ ऋषभ बंसल, एवं ट्रस्टी पीयूष गुप्ता आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।