ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली में बारिश, उमस से मिली राहत

बरेली में बारिश, उमस से मिली राहत

शुक्रवार को मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। सुबह से तने बादलों ने 11 बजे से बरसना शुरू कर दिया। झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। लोगों ने बारिश में भीगकर खूब मस्ती की। मौसम विभाग ने इस...

बरेली में बारिश, उमस से मिली राहत
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 13 Jul 2018 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। सुबह से तने बादलों ने 11 बजे से बरसना शुरू कर दिया। झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। लोगों ने बारिश में भीगकर खूब मस्ती की। मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि जितनी बारिश की संभावना जताई गई, उतनी हुई नहीं। बादलों के तने रहने और हवा थम जाने से उमस काफी ज्यादा बढ़ गई थी। अब आज की बारिश से मौसम सुहाना होने की पूरी उम्मीद है। कल भी 10 मिमी बारिश की संभावना जताई गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें