आंधी-बारिश से गिरा तापमान, जारी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

रविवार को पूरा दिन आसमान में छाए रहे बादल, शाम को तेज हवा के साथ कई इलाकों में हुई बारिशबरेली, वरिष्ठ संवाददाता। आंधी -बारिश से तापमान में काफी गिरा

आंधी-बारिश से गिरा तापमान, जारी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव

रविवार को पूरा दिन आसमान में छाए रहे बादल, शाम को तेज हवा के साथ कई इलाकों में हुई बारिश बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। आंधी -बारिश से तापमान में काफी गिरावट हुई है और गर्मी-उमस से लोगों को काफी हद तक राहत मिल गई है। रविवार को पूरा दिन आसमान में काले बादल मंडराते रहे। शाम को तेज हवा के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। बीते चौबीस घंटे में 10 मिमी से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 32.8 और रात में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।रविवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल रहे।

दिन में थोड़ी देर के लिए धूप निकली लेकिन फिर बादल छा गए। एक दिन पहले आंधी बारिश का असर दिखा। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। वहीं रात में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि 1 जून को भी हल्की बारिश के आसार हैं। अगले 6-7 दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आसमान में बादल छाने, आंधी और बारिश का अनुमान है। इससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।