Railway Orders Demolition of Illegal Shops on Government Land Traders in Distress पैसे लेकर बनवाते गये तहबजारी में दुकानें, अब गिराने के आदेश , Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsRailway Orders Demolition of Illegal Shops on Government Land Traders in Distress

पैसे लेकर बनवाते गये तहबजारी में दुकानें, अब गिराने के आदेश

Bareily News - रेलवे ने सरकारी जमीन पर बने 300 से अधिक पक्की दुकानों को ध्वस्त करने का आदेश दिया है। व्यापारियों का आरोप है कि दलालों ने उनसे पैसे लेकर दुकानें पक्की करवायीं। अब उन्हें ध्वस्तीकरण का नोटिस मिला है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 3 Sep 2025 05:24 AM
share Share
Follow Us on
पैसे लेकर बनवाते गये तहबजारी में दुकानें, अब गिराने के आदेश

रेलवे ने सरकारी जमीन पर बने बाजार के ध्वस्तीकरण के आदेश दिये हैं। कारोबारियों का आरोप है कि, दलालों ने दो से तीन लाख रुपये लेकर उनकी दुकानें पक्की बनवा दीं। अब ध्वस्तीकरण का नोटिस मिलने पर दुकानदार परेशान हैं। नैनीताल रोड स्थित न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी बाजार को बंद कर ध्वस्तीकरण का आदेश जारी होने के बाद पक्की दुकानें बनवाने का मामला टूल पकड़ने लगा है। तहबजारी का नियम है, रेलवे सिर्फ बैठने को जमीन देगा। जिसमें दरी बिछाकर उस पर सुबह को दुकान लगाएंगे और शाम को उसे समेट पर ले जाएंगे। यहां तो धीरे-धीरे सब्जी की दुकानों को छोड़कर सभी पक्की बना ली गईं।

एक-दो नहीं 300 से अधिक पक्की दुकानें बन गईं। इज्जतनगर से गोरखपुर मुख्यालय तक मामला पहुंच गया है। उधर, कुछ कारोबारी कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। डीआरएम के सामने भी यह मामला पहुंच चुका है। तभी डीआरएम ने कारोबारियों से दुकानों से संबंधित कागज मांगे हैं। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी तहबजारी की मॉनीटरिंग करते हैं। ऐसे में खलबली मची हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।