जेई विद्युत परीक्षा में पढ़ाया प्रश्न पत्र, नंबर आये 100-100, जांच शुरू

Jan 20, 2026 02:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - इज्ज्तनगर रेल मंडल की जेई परीक्षा में 2019 का प्रश्न पत्र 2025 में उपयोग किया गया। एससी-एसटी के कर्मचारियों को 21 दिन की ट्रेनिंग में वही प्रश्न पत्र बढ़ाया गया। परीक्षा के परिणाम से पहले उत्तर पुस्तिका जारी होने पर कई कर्मचारियों के 100 अंक आए, जिससे अन्य परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया। मामले की जांच की जा रही है।

जेई विद्युत परीक्षा में पढ़ाया प्रश्न पत्र, नंबर आये 100-100, जांच शुरू

इज्ज्तनगर रेल मंडल के इलेक्ट्रिकल विभाग की विभागीय जेई परीक्षा में प्रश्न पत्र ही आउट हो गया। एससी-एसटी के परीक्षार्थियों को 21 दिन की ट्रेनिंग में वही प्रश्न पत्र बढ़ाया गया, जो परीक्षा में आया। शनिवार को परीक्षा की उत्तर पुस्तिका जारी की गई, जिसमें कर्मचारियों के 100-100 अंक तक आये। प्राथमिक जांच में पता चला 2019 में जो परीक्षा हुई, वही प्रश्न पत्र पढ़ाया गया। परीक्षा-2025 वहीं पेपर ऑनलाइन करा दिया गया। मामले की जांच कराने को आदेश दिये गये हैं। रेलवे का नियम हैं कि जब कोई विभागीय परीक्षा होती है तो उसमें एससी-एसटी के कर्मचारियों को 21 दिन परीक्षा की तैयारी कराई जाती है।

इसके बाद परीक्षा होती है। 29 दिसंबर 2025 को पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर रेल मंडल की इलेक्ट्रिकल विभाग की विभागीय जेई परीक्षा हुई, जिसमें आवेदक एससी-एसटी के कर्मचारियों की गोरखपुर में परीक्षा से संबंधित 21 दिन की ट्रेनिंग दी गई। 2019 के जेई परीक्षा का प्रश्न पत्र पढ़ाया गया। जब परीक्षा हुई तो वहीं पेपर भी दिया गया। सिर्फ 2019 की जगह 2025 कर दिया गया। रिजल्ट आने से पहले शनिवार को उत्तर पुस्तिका जारी की गई तो तमाम कर्मचारियों के 100-100 अंक आये। इससे अन्य श्रेणी के परीक्षार्थी कर्मचारियों में खलबली मच गई। सीनियर डीसीएम संजीव कुमार शर्मा का कहना है, जेई विद्युत परीक्षा के संबंध में शिकायत की गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच होने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसमें चार पार्ट में प्रश्न पत्र है बनता अजय, अवधेश, यतेश, अखिलेश आदि शिकायतकर्ता कर्मचारियों का कहना है, इलेक्ट्रिक जेई परीक्षा का पेपर चार चरणों में बनता है। पहला पार्ट पॉवर साइड, दूसरा ट्रेन लाइटिंग तीसरा-एसी और चौथे पार्ट जनरल श्रेणी के प्रश्न आते हैं। इस परीक्षा में सिर्फ पॉवर संबंधी ही प्रश्न दिये गये। ट्रेन लाइटिंग, एसी और जनरल के प्रश्न ही नहीं आये। पेपर बनाने में ही नियमों की अनदेखी की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।