
डयूटी छोड़ पैसे लेकर मैच कराने वाले दो नहीं तीन रेल कर्मचारी का खंगाला डयूटी रिकार्ड
Bareily News - -- न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी के प्ले ग्राउंड को किराये पर देने वाले कारखाना इज्ज्तनगर के एक नहीं तीन कर्मचारियों के नाम अधिकारियों के संज्ञान में आये हैं।
बरेली। न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी के प्ले ग्राउंड को किराये पर देने वाले कारखाना इज्ज्तनगर के एक नहीं तीन कर्मचारियों के नाम अधिकारियों के संज्ञान में आये हैं। जो पैसे लेकर न्यू मॉडल रेलवे कालोनी में फुटबाल और क्रिकेट मैच कराते थे। शुक्रवार को प्राथमिक जांच में पता चला है, मैच कराने वाले तीनों कर्मचारी डयूटी पर थे। लेकिन आफिस छोड़कर प्ले ग्राउंड में मैच करवा रहे थे। डीआरएम ने भी इस पर संज्ञान लिया है। तीनों कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट जारी होगी। रेल मंडल आफिस अधिकारियों के पास कुछ वीडियो और फोटो पहुंचे थे। जिसमें न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी में फुटबाल मैच हो रहा था।
झुमका सिटी फुटबाल क्लब ने मैच कराया। रेल ग्राउंड को बुक नहीं किया गया। बल्कि रेल कारखाना के तीन कर्मचारियों से ही संपर्क कर लिया। उनके ही दिशा निर्देशन में पैसे देकर मैच कराने लगे। अधिकारियों को पता चला है, यह खेल कई महीनों से चल रहा था। एक-एक मैच का 2500 से 3000 हजार रुपये लेते हैं। एक दिन में पांच से छह मैच कराते थे। खबर प्रकाशित होने के बाद मंडल आफिस और कारखाना में अधिकारी ने गंभीरता दिखाई। जांच शुरू की गई। बुधवार को संबंधित तीनों कर्मचारी अपनी डयूटी से गायब रहकर प्ले ग्राउंड में फुटबाल मैच में मुख्य अतिथि बनकर बैठे थे। बता दें, इसी तरह के मामले में मंडल आफिस के कई कर्मचारियों को पहले चार्जशीट भी जा रही हो चुकी है। अब रेल कारखाना के तीन कर्मचारी पैसे लेकर मैच कराने के आरोपों में घिरे गये हैं। अधिकारियों ने मामले जांच शुरू कर दी है। आरोप लगा है, रेल ग्राउंड बुकिंग पैसे की रसीद न कटवाकर अपने जेबें भरते थे। इस मामले में तीनों कर्मचारियों को चार्जशीट जारी होगी। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा का कहना है, पैसे लेकर न्यू मॉडल कालोनी रेल ग्राउंड में मैच कराने के प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच कर रेल कारखाना प्रबंधन को संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई करने को कहा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




