नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया रेल यात्रियों को जागरुक
इज्जतनगर मंडल के भोजीपुरा स्टेशन पर संरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डाक्टर हरीश रैड़तोलिया ने किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को रेलवे सुरक्षा नियमों के पालन और सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डाक्टर हरीश रैड़तोलिया के नेतृत्व में भोजीपुरा स्टेशन पर संरक्षा को जागरुकता कार्यक्रम किया गया। मंडल के संरक्षा एवं पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इज्जतनगर के सदस्यों के संयुक्त संरक्षा कार्यक्रम के तहत भोजीपुरा जंक्शन पर संरक्षा से संबंधित आम जनमानस एवं रेल यात्रियों को जागरुक किया। नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। रेल क्रासिंग संख्या 228/सी पर भी स्काउट एवं गाइड, इज्जतनगर के सदस्यों द्वारा एक जन जागरुकता अभियान के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुक करने एवं रेल सुरक्षा और अनुशासन का संदेश दिया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संरक्षा ज्ञान के अंतर्गत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को रेलवे नियमों का पालन करने, फाटक बंद होने पर लाइन पार न करने, स्वच्छता बनाये रखने और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। ट्रेन में यात्रा के दौरान अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ जैसें-स्टोव, गैस सिलेण्डर, केरोसिन, पेट्रोल, डीजल, विस्फोटक पदार्थ इत्यादि साथ लेकर यात्रा न करने, यात्रा के दौरान धूम्रपान न करने, ट्रेन के पायदान, छत, बफर एवं कंपलिंग पर बैठकर यात्रा न करने को जागरुक किया। अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पार न करने, मवेशियों को रेलवे ट्रैक के पास न चराने, केवल रेलवे फाटकों से ही ट्रैक पार करने और गेटमैन पर अनाधिकृत दबाव नहीं डालने एवं रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, रेलवे लाइन व किनारे पर न खेलने एवं बैठने के साथ-साथ रेल लाइन के पास पतंग न उड़ाने तथा ओएचई मास्ट को न छूने आदि के सम्बन्ध मे संरक्षा ज्ञान देकर जागरुक किया। पंपलेट्स आदि वितरित किये गये।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


