ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश69 दुकानों पर छापेमारी, 2 के लाइसेंस निलंबित

69 दुकानों पर छापेमारी, 2 के लाइसेंस निलंबित

शासन के निर्देश पर गुरुवार को कृषि विभाग ने जगह-जगह छापामारी की। संदेह के आधार पर 27 नमूने भरने के साथ दो दुकानदारों को बिक्री से प्रतिबंधित भी किया गया। कार्रवाई को लेकर पूरे दिन जिले भर में हड़कंप...

69 दुकानों पर छापेमारी, 2 के लाइसेंस निलंबित
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 23 Jul 2020 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

शासन के निर्देश पर गुरुवार को कृषि विभाग ने जगह-जगह छापामारी की। संदेह के आधार पर 27 नमूने भरने के साथ दो दुकानदारों को बिक्री से प्रतिबंधित भी किया गया। कार्रवाई को लेकर पूरे दिन जिले भर में हड़कंप मचा रहा।

जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया उर्वरक और बीजों की जांच के लिए तहसीलवार अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान खाद एवं बीज की दुकान पर कई किस्म के बीजों एवं उर्वरकों की जांच की गई। संदेह के चलते 27 नमूने एकत्र कर जांच को भेजे गए हैं। इसके साथ ही 2 दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित किए गए। कारवाई के दौरान खामियां मिलने पर 5 व्यापारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। तहसीलवार चलाए गए अभियान में सबसे ज्यादा कार्रवाई सदर तहसील में हुई। क्षेत्र से कुल 11 दुकानों से नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद-बीज की दुकानों पर इसी तरह छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। करवाई के दौरान टीम में उपकृषि निदेशक अशोक कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा और भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद यादव शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें