Bareily News: राधा-कृष्ण रूप सज्जा में नन्हे बच्चों ने जीते पुरस्कार

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: कैम्ब्रेज स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्री-नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों ने कृष्ण की वेशभूषा में प्रस्तुति दी। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिए गए। निर्णायक मंडल की अध्यक्ष नीति गुप्ता रहीं।

Bareily News: राधा-कृष्ण रूप सज्जा में नन्हे बच्चों ने जीते पुरस्कार

Bareily News: स्टेडियम रोड स्थित कैम्ब्रेज स्कूल में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्री-नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों ने कृष्ण के बाल स्वरूपों की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी। प्री-नर्सरी में जय सूरी प्रथम, मिरहा फातिमा द्वितीय और उमेमा खान तृतीय रहीं। नर्सरी में दीपांशी वार्ष्णेय प्रथम, आरूही द्वितीय और हर्षित तृतीय रहे। केजी में दित्या गौतम प्रथम, लव सागर द्वितीय और सादिया खातून तृतीय रहे। कक्षा एक में अविका प्रथम, जन्नत जुबैर द्वितीय और प्रत्यूश गोपाल पटेल तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में शैक्षणिक प्रमुख नीति गुप्ता रहीं। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एसडीई (बीएसएनएल) ईं. देवेंद्र कुमार गुप्ता ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिए।

विद्यालय प्रबंध निदेशक प्रो. केए वार्ष्णेय, प्रधानाचार्या मिथलेश वार्ष्णेय, डॉ. बीरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. नवनीत कृष्ण वार्ष्णेय, डॉ. प्रतीक्षा वार्ष्णेय समेत अन्य रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: राधा-कृष्ण रूप सज्जा में नन्हे बच्चों ने जीते पुरस्कार