फायरिंग से दहला रबड़ी टोला, जान बचाकर भागे लोग
बकरीद के कारण सोमवार रात रबड़ी टोला में कैथ पेड़ के पास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थी। बाजार खुला था। अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो...
बकरीद के कारण सोमवार रात रबड़ी टोला में कैथ पेड़ के पास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थी। बाजार खुला था। अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। चीख-पुकार मच गई। हर कोई अपनी जान बचा कर भाग रहा था। हमलावर अंधाधुंध फायर झोंक रहे थे। आठ राउंड फायर से पूरा इलाका कांप उठा। जैसे ही हमलावरों ने देखा, भीड़ जुटने लगी, तभी वे भाग निकले।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, ऐसा लग रहा था। मानो फिल्म की शूटिंग हो रही हो। आगे-आगे एक्टिवा से जरी कारोबारी खिजर अली जान बचाकर भाग रहे थे। पीछे से हमलावर हिस्ट्रीशीटर शाकिर टीटी व उसके चार अन्य साथी बाइक पर सवार होकर फायरिंग कर रहे। थे। पांच लोग थे, दो बाइक चला रहे थे। शाकिर और अन्य दो फायरिंग कर रहे थे। गोली की आवाज सुनते ही लोग जान बचाकर अपने घरों की ओर भागने लगे।
12 बोर तमंचों से की गई फायरिंग
रबड़ीटोला क्षेत्र के लोगों का कहना है, हमलावर अक्सर मोहल्लों में गुंडई करते हैं। पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं करती। यही वजह है, जो बाजार में आकर ताबड़तोड़ हमलावरों ने फायरिंग की। मामूली विवाद ख्वाजाकुतुब के खिजर अली से था। खामियाजा राहगीरों को भी भुगतना पड़ा। अल्लाह का शुक्र था, जो 12 बोर के तमंचे से फायरिंग की गई। अगर 315 बोर के तमंचे होते तो चार नहीं कई लोगों की लाशें बिछ जाती।
