जाम से निजात दिलाने को पीडब्ल्यूडी ने लगाए निशान

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - अलीगंज। कस्बे के मुख्य मार्ग पर लग रहे जाम की शिकायत पर बुधवार को पीडब्ल्यूडी की टीम ने अलीगंज पहुंचकर रोड के दोनों तरफ बने अतिक्रमण वाले मकान और दु

जाम से निजात दिलाने को पीडब्ल्यूडी ने लगाए निशान

अलीगंज।कस्बे के मुख्य मार्ग पर लग रहे जाम की शिकायत पर बुधवार को पीडब्ल्यूडी की टीम ने अलीगंज पहुंचकर अतिक्रमण वाले मकान और दुकानों पर लाल निशान लगाए हैं।अलीगंज बीचों-बीच से गुजर रहे मुख्य रास्ते पर अतिक्रमण कर दुकानें और मकान बनाए गए हैं, जिससे अक्सर जाम लगता रहता है। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग जाती है। समाधान दिवस में भी शिकायत की गई थी। बुधवार को पीडब्ल्यूडी की टीम ने लाल निशान लगाए गए। टीम ने मुख्य चौराहे से लेकर कस्बे के बाहर तक मुख्य रास्ते के किनारे पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों और मकान पर टीम ने लाल निशान लगाए हैं।

ये निशान रोड से 10 से 15 मीटर अंदर तक मकान और दुकानों तक पहुंचे हैं। लाल निशान लगने के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।