जिला अस्पताल को समर्पित की गईं पांच व्हीलचेयर

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली में पंजाबी महासभा ने दिव्यांगजनों और जरूरतमंद मरीजों के लिए अस्पताल में पंज व्हीलचेयरों का दान किया। संगठन ने आगे भी अस्पताल की आवश्यकताओं में सहायता करने का आश्वासन दिया।

जिला अस्पताल को समर्पित की गईं पांच व्हीलचेयर

बरेली। जिला अस्पताल में दिव्यांगजनों और जरूरतमंद मरीजों की सुविधा के लिए पंजाबी महासभा ने बुधवार को पांच आधुनिक व्हीलचेयर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को समर्पित कीं। साथ ही संस्था की ओर से भविष्य में भी अस्पताल की आवश्यक जरूरतों में सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। महासभा के संरक्षक गुलशन आनंद ने कहा कि व्हीलचेयर उपलब्ध होने से गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग और बेसहारा मरीजों को अस्पताल परिसर में आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद, अमित अरोड़ा, राजकमल भसीन, देवराज चंडोक, अनुपम कपूर, सोनू अरोड़ा, गोपी, उमंग बत्रा, संजीव सोही, प्रिंस सोढ़ी, संजीव आनंद, संजीव गुलाटी, वीर लेदर, कमल सूरी, भूपेंद्र सिंह और रंजीत सिंह काका सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।