Bareily News: पीएमएस संघ चुनाव का ऐलान, 20 अगस्त से नामांकन

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) की जिला शाखा के चुनाव का एलान किया गया है। चुनाव 2 सितंबर को होगा, जिसमें आठ पदों के लिए मतदान किया जाएगा। नामांकन 20 से 25 अगस्त तक होगा, और नाम वापसी 28 से 31 अगस्त तक होगी। परिणाम उसी रात घोषित किए जाएंगे।

Bareily News: पीएमएस संघ चुनाव का ऐलान, 20 अगस्त से नामांकन

Bareily News: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) की जिला शाखा के चुनाव का एलान हो गया है। चुनाव अधिकारी डॉ. मेघ सिंह एवं जिला रिटर्निंग अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से चुनाव कार्यक्रम जारी किया। इस बार संघ के कुल आठ पदों के लिए चुनाव होगा। चुनाव अधिकारी डॉ. मेघ सिंह एवं जिला रिटर्निंग अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि 2 सितंबर को मतदान होगा। नामाकंन 20 से 25 अगस्त तक मेडिकल सुपरिटेंडेंट कार्यालय, जिला चिकित्सालय में होगा। नाम वापसी 28 से 31 अगस्त तक होगी। चुनाव में नामांकन के लिए अध्यक्ष एवं सचिव पद के प्रत्याशियों को निर्धारित नामांकन शुल्क जमा करना होगा।

मतदान 2 सितंबर को 300 बेड चिकित्सालय में होगा और उसी रात परिणाम भी घोषित हो जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: पीएमएस संघ चुनाव का ऐलान, 20 अगस्त से नामांकन