1 अप्रैल को अटेवा मनाएगा काला दिवस

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - अटेवा ने नई पेंशन योजना के विरोध में एक अप्रैल को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। डॉ मुनीष कुमार गंगवार के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षकों के बीच जागृति अभियान चलाया गया। सभी शिक्षकों से काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध में भाग लेने का आह्वान किया गया।

1 अप्रैल को अटेवा मनाएगा काला दिवस

अटेवा की ओर से सोमवार को नई पेंशन योजना के विरोध में एक अप्रैल को काला दिवस मनाया जाएगा। जिसको लेकर अटेवा के जिलाध्यक्ष डॉ मुनीष कुमार गंगवार के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षकों के बीच जागृति अभियान इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चलाया गया। इस अभियान में जनपद के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने का आव्हान किया गया। इस मौके पर डॉ रजनीश गंगवार, जिला प्रवक्ता ललित चौधरी, सौरभ गुप्ता, सोम शिक्षक महासभा के प्रांतीय संरक्षक डॉ राजेंद्र गंगवार, डॉ छोटे लाल समेत अन्य मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।