Bareily News: बीईओ को दिए गए अतिरिक्त प्रभार

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: जिले के खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी की पदोन्नति वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सीतापुर में हुई है। उनकी जगह अन्य शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। भदपुरा के बीईओ विजय कुमार को मुख्यालय का प्रभार दिया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी बीईओ को जिम्मेदारियां मिल रही हैं।

Bareily News: बीईओ को दिए गए अतिरिक्त प्रभार

Bareily News: जिले में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी की तैनाती बहेड़ी व मुख्यालय के साथ जोन दो व चार में थी। उनकी पदोन्नति वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सीतापुर हो गया। उनके जाने के बाद उनकी तैनाती स्थलों पर जिले के अन्य बीईओ को अतिरिक्त प्रभार के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। बीएसए डॉ. विनीता ने भदपुरा के बीईओ विजय कुमार को मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इसी तरह मीरगंज के अवनीश कुमार को बहेड़ी व जोन एक व तीन के तौशीफ अहमद को जोन दो व चार का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।