Bareily News: डीबीटी की हेराफेरी में प्रधानाध्यापक निलंबित

हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News: बरसेर में, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक प्रधानाध्यापक रिषभ अग्रवाल को निलंबित कर दिया है। उन पर छात्रों के डीबीटी के पैसे हेराफेरी करने का आरोप है। शिकायतों के आधार पर जांच के बाद उन्हें निलंबित किया गया। यह मामला स्कूल के विकास हेतु धन की हेराफेरी से जुड़ा है।

Bareily News: डीबीटी की हेराफेरी में प्रधानाध्यापक निलंबित

Bareily News: बरसेर। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डीबीटी हेराफेरी में एक प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ब्लाक रामनगर के गांव हींगा नगला के प्राइमरी स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक रिषभ अग्रवाल ने कुछ छात्रों के डीबीटी ड्रेस, जूते आदि का पैसा हेराफेरी की है। प्रदीप मिश्रा ने शिकायत की थी कि रिषभ ने स्कूल के विकास में धन हड़प लिया है। एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके बेटे रितेश का डीबीटी का धन उनके खाते में न भेजकर स्कूल में तैनात रसोईया के खाते में भेजा गया। इसके अलावा भी कुछ आरोप लगाए गए थे, जिसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने मौके पर जाकर जांच की और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए थे।

उन्होंने जांच रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी। रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने गुरुवार को प्रधानाध्यापक रिषभ अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: डीबीटी की हेराफेरी में प्रधानाध्यापक निलंबित