रैली में 290 बसें गईं लखनऊ, बस अड्डों पर बसों की कमी, किया इंतजार

Dec 25, 2025 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - 25 दिसंबर को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के चलते बरेली क्षेत्र के चारों डिपो से 290 बसें रवाना की गईं। इससे बुधवार को बस अड्डों पर बसों की कमी रही, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। परिवहन निगम का दावा है कि सभी बसें यथासमय वापस लौटेंगी।

रैली में 290 बसें गईं लखनऊ, बस अड्डों पर बसों की कमी, किया इंतजार

25 दिसंबर को लखनऊ में प्रधानमंत्री की रैली के चलते बरेली रीजन के चारों डिपो से 290 बसें मंगलवार की रात को ही रवाना करा दी गईं। ऐसे में बुधवार को बस अड्डों पर बसों की कमी रही। यात्रियों को इंतजार के बाद बसें मिल सकीं। अब 26 दिसंबर तक बसों की कमी रहेगी। हालांकि परिवहन निगम प्रबंधन का दावा है, बसों की कमी नहीं है, जो बसें वर्कशाप में मेंटीनेंस के नाम से खड़ी होती थीं, उनको शत प्रतिशत चलाया जा रहा है। मेंटीनेंस कराक ऑनरोड करा दी जाती हैं। परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है, 25 दिसंबर गुरुवार को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री जनसभा एवं रैली को संबोधित करेंगे। ऐसे में हरदोई, बालामऊ, पूरनपुर, लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर आदि लखनऊ के आसपास जिलों से रैली में आने वाले दर्शकों एवं श्रोताओं को बसों से लाया और ले जाया जाएगा। परिवहन की 1500 से अधिक बसें लगाई गई हैं। बरेली रीजन के बरेली, बदायूं, रुहेलखंड और पीलीभीत से 290 बसें भेजी गई हैं। मंगलवार रात को बरेली-रुहेलखंड की बसें हरदोई और बदायूं-पीलीभीत डिपो की पूरनपुर,लखीमपुर बसें भेजी गई। ऐसे में बसों की कमी हो गईं। बुधवार को रोज की अपेक्षा बसें कमी थीं। ऐसे में यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। वहीं बसों की कमी को देखते हुए परिवहन निगम प्रबंध में मेंटिनेंस को वर्कशाप आने वाली बसों को ऑनरोड रखा। 26 दिसंबर की देर रात तक बसें रैली से वापस होंगी। एआरएम रुहेलखंड डिपो अरुण वाजपेई ने बताया, बरेली-रुहेलखंड से 150 और बदायूं-पीलीभीत डिपो से 140 बसें लखनऊ रैली में भेजी गई हैं। 26 दिसंबर की सुबह तक सभी बसें वापस आ जाएंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsPrime Minister s Rally 290 Buses Depart from Bareilly Region Shortage at Bus Stations
;;
;