
यूपी दिवस पर खेल के साथ रंगोली, भाषण की होंगी प्रतियोगिताएं
Bareily News - 16दीप200 - विभिन्न विभागों के लगाए जाएंगे स्टाल, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों
डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर विकास भवन में बैठक हुई। यूपी दिवस पर खेल के साथ रंगोली, भाषण आदि की प्रतियोगिताएं होंगी। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए गए कि 19 से 26 जनवरी तक नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कर्मियों की टोली बनाकर साफ-सफाई कराई जाए। युवा कल्याण विभाग को 19 से 23 जनवरी तक विभिन्न खेलों का आयोजन कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विजेताओं को 24 जनवरी को पुरस्कृत किया जाए। डीआईओएस और बीएसए को रंगोली, भाषण, फैंसी ड्रेस, निबंध, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन को कहा गया।
यूपी दिवस पर विभिन्न विभागों के स्टाल लगाने को कहा गया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार वितरण, एक जनपद-एक उत्पाद पर आधारित प्रदर्शनी, लखपति दीदी/ करोड़पति दीदी की कहानी, 2017 से 2025 तक सरकार की उपलब्धियों का पीपीटी से प्रदर्शन किया जाए। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता कराने, आईसीडीएस विभाग को स्टॉल लगाए के निर्देश दिए गए। बैठक में हस्तशिल्पियों, स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों को 26 जनवरी को सम्मानित करने के लिए सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। संस्कृति उत्सव, सरदार बल्लभभाई पटेल जयंती, सुभाष चंद्र बोस जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी और भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा गया। एक जनपद-एक व्यंजन का जल्द होगा चयन उपायुक्त उद्योग ने बताया कि एक जनपद-एक व्यंजन में बरेली की बर्फी, सेवइयां, त्यागी के छोले-भटूरे, छोटेलाल की चाट का स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ देवयानी, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, सीडीओ डॉ. विश्राम सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, डीडीओ दिनेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, डीसी एनआरएलएम आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




