Bareily News: गर्भवती गाय की हत्या करने के आरोप में तीन पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: भुता के विशेश्वर में गर्भवती गाय की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि तीन लोगों ने गाय के शव को ट्रैक्टर से जंगल में फेंका। घटना की जानकारी मिलते ही अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

Bareily News: गर्भवती गाय की हत्या करने के आरोप में तीन पर मुकदमा

Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। भुता के विशेश्वर में गर्भवती गाय की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद गाय के शव को दफन करा दिया। पुलिस ने एक को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों पर  गाय की हत्या कर शव जंगल में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर भुता के विशेश्वर पुर गांव मे करीब 2 बजे गाय को भाला मारकर घायल किया गया था, इसके बाद उसकी मौत हो गई। आरोप है कि तीन लोग गाय के शव को ट्रैक्टर से दूर सुनसान जंगल में ले जाकर फेंक गए। घटना की जानकारी मिलते ही भुता थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया。

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली और पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रारंभिक जांच में गाय के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेवा के अजय पटेल ने लिखित शिकायत भुता पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने गांव के हरीश और अन्य दो साथियों पर मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस का बयान

थाना भुता के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि गाय के शव को पोस्टमार्टम कराया है। गाय को भाला मारकर हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

सामान्य प्रश्न

गाय की हत्या कब हुई?
गाय की हत्या मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: गर्भवती गाय की हत्या करने के आरोप में तीन पर मुकदमा