
प्रधानमंत्री बांग्लादेश भेजें सेना, हिंदुओं की रक्षा को उठाएं कड़ा कदम : डॉ. तोगड़िया
Bareily News - अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से भारतीय सेना भेजने की मांग की। उन्होंने सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध हिंदू का संकल्प दोहराया और जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता पर जोर दिया।
आंवला। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज पर अत्याचारों को रोकने के लिए कड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी को भारतीय सेना वहां भेजनी चाहिए। भारत पहले भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन दिखा चुका है। उन्होंने सुरक्षित, रोग मुक्त, समृद्ध हिंदू के संकल्प को भी दोहराया। देश में जेहाद की लर्निंग और टीचिंग कराई जा रही है। नगर के महाराणा प्रताप चौराहा के समीप स्वर्ण पैलेस में जनसभा में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों पर हिंदू समाज में भारी आक्रोष है। सरकार को चाहिए कि वह वहां सेना भेजकर कड़ी कार्रवाई करे और जरूरत पड़े तो यूनुस को तिहाड़ का रास्ता दिखाया जाए।
भारत सरकार ही बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा कर सकती है। वह दबाब बनाने को धरना-प्रदर्शन करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राममंदिर की भांति जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए जन-जन तक आंदोलन चलाएंगे, तभी देश की तमाम समस्याओं का निराकरण संभव हो सकेगा। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि जब मंदिर निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए लाखों गांवों के रामभक्त निकल पड़े और अयोध्या में उनकी श्रद्धा का केंद्र भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया। कहा कि सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध हिंदू का संकल्प लेकर उनका संगठन काम कर रहा है। हिंदू अपने संस्कारों और परंपराओं का करें पालन डॉ. तोगड़िया ने संस्कारों तथा हिंदू संस्कारों पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक हिंदू को सुबह उठकर भगवान का स्मरण करना चाहिए, तुलसी को पानी, चिड़ियां को दाना, गाय को रोटी तथा दैनिक योग, ध्यान, पूजन करना चाहिए। 10 संकल्प लेकर निकले हैं डॉ. तोगड़िया ने कहा कि एक करोड़ परिवारों में जाकर रोग मुक्ति सिखाना है, जिससे वह कर्ज लेने से बच सकें, किसानों को उनकी फसल का पूरा दाम, महिलाओं व बेटियों को प्रशिक्षण, बेहतर शिक्षा के लिए छात्र संगठन, युवाओं में टैलेंट बढ़ाने सहित 10 संकल्पों को लेकर वह निकले हैं। एक लाख से अधिक गांवों में हनुमान चालीसा केंद्र कार्य कर रहे हैं, जो विभिन्न समस्याओं का समाधान करने में लगे हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि पांच लाख गांवों तक हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य है। यह केंद्र समाज की रक्षा का काम करेंगे, हमें हम दो और हमारे दो के सिद्धांत को छोड़कर आगे बढ़ना होगा। जाति भेद मिलाकर सभी एकजुट हो जाएं। राष्ट्रीय महिला परिषद की क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजलि सैनी, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद प्रांत महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि धर्म से बड़ी कोई जाति नही है, धर्म की पुनर्स्थापना करनी है तो हमें संगठित होना पड़ेगा। संचालन डॉ. विजय वर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष प्रेमपाल सोलंकी, शोखी अग्रवाल, रामगोपाल गुप्ता, गौरव शंखधार, अनिल सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष अनुपम शंखधार, राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष पवन हिंदू, हिमांशु सोंलकी, विमल गुप्ता, जूही वर्मा, शिव चौधरी, प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र, नितिन पांडेय, अमित शर्मा, विजय गुप्ता आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। तोगड़िया का भव्य स्वागत, निकाला जुलूस अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का बदायूं रोड पर धर्मपुर के समीप कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद बाइकों और कारों का लंबा जुलूस निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। जुलूस का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




