ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्रधान पर श्मशान के रास्ते को बेचने का आरोप

प्रधान पर श्मशान के रास्ते को बेचने का आरोप

ग्रामीणों ने प्रधान पर श्मशान भूमि के रास्ते को एक संस्था को बेचने का आरोप लगाया है। कई बार ग्रामीणों ने मामले की शिकायत तहसील दिवस में की। लेकिन...

प्रधान पर श्मशान के रास्ते को बेचने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSat, 06 Mar 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रिठौरा। हिसं

ग्रामीणों ने प्रधान पर श्मशान भूमि के रास्ते को एक संस्था को बेचने का आरोप लगाया है। कई बार ग्रामीणों ने मामले की शिकायत तहसील दिवस में की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। थाना इज्जतनगर के गांव मुड़िया अहमदनगर में गाटा संख्या-825, 829 व 1048 श्मशान भूमि में दर्ज हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि एक पूर्व प्रधान ने श्मशान भूमि को जाने वाले रास्ते को एक संस्था को बेच दिया। संस्था ने रास्ते पर कब्जा कर लिया। अब श्मशान भूमि जाने का कोई रास्ता नहीं है। ग्रामीण वर्ष 2013 से मामले की शिकायत तहसील दिवस समेत आला अधिकारियों से करते आ रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में आरोपी प्रधान ने बताया कि उन्होंने कोई रास्ता नहीं बेचा है। चुनावी माहौल में बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। शिकायत करने वालों में नेपाल सिंह, बदन सिंह, राजपाल, नरेश, रघुवीर सिंह, श्रीकृष्ण, विपिन यादव, श्याम बिहारी, छोटेलाल, रामबाबू आदि लोग हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें