संत मंगलपुरी में प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू
संत मंगल पुरी इंटर कालेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं हैं। इंटरमीडियट विज्ञान वर्ग के भौतिक विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा...

मीरगंज। संत मंगल पुरी इंटर कालेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं हैं। इंटरमीडियट विज्ञान वर्ग के भौतिक विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 24, रसायन विज्ञान की 23 एवं जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 25 जनवरी को होगी। कृषि वनस्पति विज्ञान की 24 व कृषि भौतिकी विषय की 25 जनवरी को होगी। कृषि जन्तु विज्ञान की 24, कृषि पशुपालन की 23 एवं कृषि रसायन विज्ञान विषय की 23 जनवरी को होगी। प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने बताया कि कक्षा 12 के कृषि भाग दो की प्रयोगात्मक परीक्षा राजेंद्र प्रसाद इंटर कालेज में बने सेंटर पर होगी, जबकि कृषि भाग एक की प्रयोगात्मक परीक्षाएं संत मंगलपुरी इंटर कालेज में ही होंगी।
