कुंभ समेत कई ट्रेनों में वापसी की भीड़, धक्कामुक्की
Bareily News - होली के त्योहार के बाद शनिवार को बरेली जंक्शन पर भीड़ बढ़ गई। रेलवे ने अलर्ट जारी किया कि ट्रेनों में धक्का-मुक्की हुई और यात्रियों की संख्या 25-30 हजार रही। कई स्पेशल ट्रेनों में देरी हुई। रविवार से छुट्टियों का अंत होगा और सभी प्राइवेट और सरकारी ऑफिस खुल जाएंगे।

होली का त्योहार मनाकर लौटने वालों की भीड़ शनिवार को जबर्दस्त ट्रेनों में हुई। रोडवेज बसों में भी खूब लोगों ने सफर किया। रेलवे ने शनिवार और रविवार को अधिक भीड़ रहने का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को कुंभ, राज्यरानी, त्रिवेणी, काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी आदि अप-डाउन की सभी ट्रेनों में भीड़ रही। रविवार से छुट्टियां भी खत्म हो जाएंगी। सभी प्राइवेट और सरकारी आफिस भी खुल जाएंगे। बरेली जंक्शन से नियमित रूप से 25-30 हजार यात्रियों का आवागमन हो रहा है। शनिवार को ट्रेनों में चढ़ने को लेकर यात्रियों में धक्कामुक्की हुई। कोचों में क्षमता से अधिक लोग घुसे हुए थे।
दिल्ली,पंजाब, हरियाणा की ओर जाने वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ थी। प्राइवेट और सरकारी काफी आफिसों में शनिवार-रविवार को छुट्टी थी। रेलवे अधिकारियों का मानना है, रविवार को अधिक भीड़ रही। सोमवार से सभी आफिस खुलेंगे। परिवहन निगम की 703 बसों की अगर बात करें तो शनिवार की शाम तक करीब 57 हजार लोगों ने सफर किया था।स्पेशल ट्रेनें पहुंचीं लेटशनिवार को 04830 जोधपुर स्पेशल निर्धारित समय ये 3.40 घंटा देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन के आने का समय सुबह 7.55 बजे है। ट्रेन 3.40 घंटा देरी से 11.35 बजे आई। 04663 अमृतसर स्पेशल भी 4.00 घंटा देरी से 11.43 बजे पहुंची। ट्रेन में सवार यात्रियों का कहना था, जोधपुर और अमृतसर स्पेशल को जगह-जगह रोका गया। जहां स्टॉपेज नहीं थे। वहां भी ट्रेन रोकी गई। पहले नियमित ट्रेनें और मालगाड़ियों को निकाला। बाद में स्पेशल को चलाया जा रहा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


