Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsPost-Diwali Surge District Hospital OPD Sees Thousands of Patients
दीवाली बाद खुली पूरे दिन ओपीडी, पहुंचे दो हजार मरीज

दीवाली बाद खुली पूरे दिन ओपीडी, पहुंचे दो हजार मरीज

संक्षेप:

Bareily News - दीपावली के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर दो बजे तक 1597 नए पर्चे बनवाए गए, जबकि चार सौ लोग पुराने पर्चे के लिए आए। वरिष्ठ नागरिकों को पर्चा काउंटर बंद होने...

Oct 25, 2025 10:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

दीपावली के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी पूरे दिन खुली तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान यहां करीब दो हजार मरीज दवा लेने के लिए पहुंचे। स्टाफ के मुताबिक शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार के लिए दोपहर दो बजे तक कुल 1597 मरीजों ने नये पर्चे बनवाए। वहीं, करीब चार सौ लोग पुराने पर्चे पर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। वरिष्ठ नागरिकों का पर्चा काउंटर बंद रहा, जिसके चलते बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टाफ ने बुजुर्गों को वरीयता देने की कोशिश की तो पहले से लाइन लगाकर खड़े मरीज और तीमारदार नोकझोंक करने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉक्टरों को दिखाने के लिए भी ओपीडी की कतार बरामदे के बाहर तक पहुंच गई। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण दवा काउंटर और पैथोलॉजी में भी भीड़ दिखी। शुक्रवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में कुल 300 मरीजों की जांच हुई और 80 लोगों ने एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कराया। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में सांस और वायरल पीड़ितों की संख्या ज्यादा रही। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने की वजह से बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा परेशान थे। कुछ गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती भी कराया गया है।