मंत्री का निजी सचिव बताकर ठेकेदार से मांगी एक लाख की रंगदारी

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - एक व्यक्ति ने खुद को एक मंत्री का निजी सचिव बताकर ठेकेदार से रंगदारी मांगी है। मामले की शिकायत की गई है। आंवला-राजपुर मार्ग पर पैगा पुल के पास विधायक

मंत्री का निजी सचिव बताकर ठेकेदार से मांगी एक लाख की रंगदारी

​आंवला। एक व्यक्ति ने खुद को एक मंत्री का निजी सचिव बताकर ठेकेदार से रंगदारी मांगी है। मामले की शिकायत की गई है। आंवला-राजपुर मार्ग पर पैगा पुल के पास विधायक निधि से गेट का निर्माण करा रहे एक पंजीकृत ठेकेदार को फोन पर खुद को भारत सरकार के एक मंत्री का निजी सचिव बताकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम न देने पर काम रुकवाने और जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ठेकेदार ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्राम रहटईया निवासी अनूप सिंह एक रजिस्टर्ड ठेकेदार हैं। वर्तमान में वह पैगा पुल पर विधायक निधि से 'महर्षि कश्यप द्वार' का निर्माण कार्य करा रहे हैं। सोमवार शाम उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली के एक बड़े मंत्री का निजी सचिव बताया और ठेकेदार से एक लाख रुपये की मांग की और धमकी भरे लहजे में कहा कि एक घंटे के भीतर तहसील पहुंचकर रकम दे दे। जब ठेकेदार ने असमर्थता जताई तो आरोपित ने भविष्य में काम बंद करवाने, फर्जी जांच बैठाने और पुलिस से उत्पीड़न करवाने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।