दिव्यांग के हत्यारोपी को किया वांछित घोषित
Bareily News - भमोरा। 16 दिन पूर्व दिव्यांग ई रिक्शा चालक चंद्र प्रकाश की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस ने मुकेश नाम के एक व्यक्ति को हत्या करने के आरोप में वांछ

भमोरा। 16 दिन पूर्व दिव्यांग ई-रिक्शा चालक चंद्र प्रकाश की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस ने मुकेश नाम के एक व्यक्ति को हत्या में वांछित घोषित कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया है।थाना आंवला के आसपुर गांव का वीरपाल थाना सुभाष नगर के मोहल्ला गणेश नगर में किराए के मकान में रहता है। वहीं उसका एक पैर से दिव्यांग बेटा चंद्रप्रकाश 27 वर्ष भी रहता था। चंद्रप्रकाश ई रिक्शा चलाता था। 29 मार्च की शाम ई रिक्शा लेकर आया उसने अपने पिता को बताया कि वह बुकिंग में विजयनगला थाना बिनावर आया था जहां बैट्री डिस्चार्ज हो गई, वह बताया बैट्री चार्ज होने पर सुबह घर आयेगा।
सुबह 30 मार्च को उसका शव सेंधी से खियोराजपुर जाने वाली सड़क किनारे सोमपाल के खेत में मिला था। महेन्द्र प्रधान की सूचना पर पुलिस फोरेंसिक टीम एसओजी सीओ मौके पर पहुंचे थे सीओ ने तीन टीमें खुलासे के लिए लगाई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। टीमों ने छह से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। चंद्र प्रकाश के पिता वीरपाल ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांग ई-रिक्शा चालक चंद्रप्रकाश की हत्या करने वाले उसके साथी ई-रिक्शा चालक मुकेश ने उसकी हत्या की है, वह चंद्र प्रकाश से रंजिश मानता था । हत्या करने के बाद से मुकेश फरार चल रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


