पुलिस ने बालू से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली कीं सीज

Mar 02, 2026 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - शीशगढ़ पुलिस ने रविवार की दोपहर मेंअवैध खनन कर बालू लेकर जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ कर सीज कर दिया। पुलिस ने अवैध खनन की शिकायतों मिलने प

पुलिस ने बालू से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली कीं सीज

शीशगढ़। पुलिस ने रविवार दोपहर में अवैध खनन कर बालू लेकर जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज किया है। क्षेत्र के गांव धर्मपुरा के पास किच्छा नदी किनारे खनन कर लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रेत भरकर ले जाते हैं। अवैध खनन के कारण नदी किनारे लगभग 10 फीट गहरी खाई बन गई हैं। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच को एक टीम मौके पर भेजी है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि दो ट्रैक्टर ट्राली सीज की गई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।