डीसीएम में ठूंसकर भरे हुए थे पशु, पुलिस ने पकड़ा
Apr 07, 2026 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देर रात शाहजहांपुर की ओर आ रही एक डीसीएम को रोका। उसमें 20 भैंसे मानक से अधिक भरे हुए थे। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने देर रात उचसिया मोंड के पास शाहजहांपुर की तरफ से आ रही डीसीएम को पकड़कर तलाशी ली। उसमें मानक से अधिक 20भैसे भरे हुए थे। पुलिस ने पशुओं को डीसीएम से उतारकर एक ढाबे पर रखवाया।डीसीएम में मौजूद मोहम्मद आरिफ, विनय यादव, अजीत यादव के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत तीन लोगों पर कार्यवाही की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


