Bareily News: खोखे से साढ़े तीन किलो गांजा व शराब बरामद
Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। सोमवार को पुलिस ने सूचना मिलने पर धनेटा फाटक के पास खोखे में छापा मार कर साढ़े तीन किलो गांजा एवं देशी शराब के 45 पव्वे बर

Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। सोमवार को पुलिस ने सूचना मिलने पर धनेटा फाटक के पास खोखे में छापा मारकर साढ़े तीन किलो गांजा और देशी शराब के 45 पव्वे बरामद किए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने धनेटा फाटक पर हाईवे किनारे खोखे की दुकान में छापा मारकर गांव धनेटा निवासी रोहिताश, दुर्गाप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों से तीन किलो 516 ग्राम गांजा, देशी शराब के 45 पव्वा बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि गांजा काफी समय से उनके पास रखा था।
खर्चा-पानी चलाने को वे आने जाने वाले ट्रक ड्राइवरों को बेचते थे। वहीं देशी शराब के पव्वे कम दामों पर ठेके से लाकर ज्यादा दाम पर ड्राइवरों को बेचते हैं। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


