Bareily News: चोरी के ट्रैक्टर-ट्राली समेत तीन गिरफ्तार
Bareily News: पुलिस ने भोजीपुरा में चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्राली बरामद किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में से एक पर कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ एक और आरोपी को पकड़ा, जिसके खिलाफ भी कई मामले पेंडिंग हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Bareily News: पुलिस ने चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चोरी की स्कूटी के साथ भी एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। भोजीपुरा के कस्बा धौराटांडा निवासी जाहिद का ट्रैक्टर-ट्राली 10 सितंबर की रात चोरी हो गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार रात धौराटांडा चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने टीम के साथ एक बंद पड़े ईंट-भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद कर लिया। मौके से मोहम्मद जुनैद निवासी मितीडांडी बहेड़ी, फईम निवासी वार्ड नंबर 18 सिरौली किच्छा थाना पुलभठ्टा ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड और सैफ उर्फ दिलशाद निवासी वार्ड नंबर 18 सिरौली किच्छा को गिरफ्तार किया गया।
जबकि सलमान निवासी निवासी वार्ड नंबर 15 सिरौली किच्छा मौके से फरार हो गया। चारों ने ट्राली को काट दिया था और अब बेचने की तैयारी थी। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद जुनैद पर पांच और फईम पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।इसके अलावा भोजीपुरा पुलिस ने शहर के प्रेमनगर इलाके से 13 सितंबर को चोरी की गई स्कूटी के साथ अंकुर सिंह निवासी संतनगर, इज्जतनगर को गिरफ्तार किया है। अंकुर सिंह के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं।


