अच्छी जिंदगी के सपने दिखा दो नाबालिगों को बहला ले गई सहेली

Feb 27, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - मीरगंज में पुलिस ने तीन गायब छात्राओं को बरामद कर लिया है। एक छात्रा ने अपनी सहेलियों को अच्छी जिंदगी के सपने दिखाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया था। 23 फरवरी को तीनों सहेलियां गायब हुई थीं। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस की और उन्हें सुरक्षित रूप से वापस लाया।

अच्छी जिंदगी के सपने दिखा दो नाबालिगों को बहला ले गई सहेली

मीरगंज, संवाददाता। पुलिस ने गत दिनों गायब हुईं तीन छात्राओं को बरामद कर लिया है। पुलिस नाबालिग छात्राओं के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। इनमें से एक छात्रा ने अपनी दो सहेलियों का ब्रेनवॉश किया था और दोनों को अच्छी जिंदगी के सपने दिखाकर अपने साथ ले गई थी। 23 फरवरी को एक ही कॉलेज पढ़ने वाली कक्षा 11 की तीन सहेलियां गायब हो गईं थीं। तीनों की उम्र लगभग 15 वर्ष है। तीनों के परिजनों ने उनके घर न लौटने पर पुलिस को तहरीर दीं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छात्राओं को ढूंढने में जुट गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस कर ली। पुलिस टीम ने छापा मारकर तीनों छात्राओं को बरामद कर लिया। छात्राओं के बरामद होने पर उनके परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने छात्राओं से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। पुलिस उनका कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार गायब हुई एक छात्रा ने अपनी दोनों सहेलियों का नौकरी व अच्छी जिंदगी जीने का झांसा देकर ब्रेनवॉश किया था। वही दोनों सहेलियों को बहला फुसला कर ले गई। दोनों छात्राएं 23 फरवरी को 9.20 बजे कॉलेज जाने को घर से निकलीं। वह कॉलेज न जाकर सहेली के घर पहुंच गईं। उसके घर ड्रेस बदलकर दोनों कहीं चली गईं। तीन माह पूर्व भी तीनों छात्राएं कहीं चली गईं थीं लेकिन कॉलेज की छुट्टी के समय घर पहुंच गई थीं। जांच में खुलासा हुआ तीनों मीरगंज से ई-रिक्शा से कहीं गईं। एसओ संजय तोमर ने बताया पुलिस ने गायब छात्राओं को बरामद कर लिया है। उनके न्यायालय में बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।