Bareily News: पुलिस पेंशनर की मीटिंग में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News: बरेली में पुलिस पेंशनरों की बैठक हुई जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता रिटायर्ड एएसपी राजेश्वर सिंह ने की। मासिक बैठक, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लम्बित दावों और पेंशनरों की सदस्यता जैसे मुद्दों पर विचार किया गया। अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Bareily News: पुलिस पेंशनर की मीटिंग में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

Bareily News: बरेली। पुलिस पेंशनर की मीटिंग गुरुवार दोपहर एसएसपी ऑफिस स्थित पेंशनर्स कक्ष में हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान बरेली के अध्यक्ष रिटायर्ड एएसपी राजेश्वर सिंह ने की और संचालन रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी ने किया। इस दौरान हर महीने प्रथम सप्ताह में मासिक बैठक, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लम्बित दावों को शीघ्र निस्तारित कराने, इससे संबंधित समस्याएं, जिले में आवासित पुलिस पेंशनर्स को को सदस्य बनाने, मुख्य कोषाधिकारी से उनकी सूची लेने, विरासत के शस्त्र लाइसेंस लम्बित होने समेत कई विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, महेश चंद्र शर्मा, देवेंद्र कुमार, शिवराज सिंह, शिवहरी सिंह गौड़ आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: पुलिस पेंशनर की मीटिंग में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा