माफिया अशरफ के साथी फरहद खां उर्फ गुड्डू समेत 25 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट
Bareily News - बरेली में माफिया अशरफ के साथी फरहद खां समेत 25 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें पूर्व पार्षद अकील गुड्डू सहित कई संगीन मामलों में जेल जा चुके अपराधी शामिल हैं। पुलिस अब इनकी गतिविधियों पर नजर रखेगी और किसी भी अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

माफिया अशरफ के साथी फरहद खां उर्फ गुड्डू समेत 25 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट बरेली, मुख्य संवाददाता। पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत माफिया अतीक के भाई अशरफ से जेल में अवैध मुलाकात के मामले में जेल जा चुके फरहद खां उर्फ गुड्डू समेत 25 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इन अपराधियों में पूर्व पार्षद अकील गुड्डू सहित गैंगस्टर एक्ट, गोकशी और अन्य संगीन धाराओं में जेल जा चुके अपराधी भी शामिल हैं। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब पुलिस इन सभी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगी। पुलिस के मुताबिक इज्जतनगर के परतापुर जीवन सहाय निवासी मोहम्मद फरहद खां उर्फ गुड्डू माफिया अशरफ के केंद्रीय कारागार-2 में बंद रहने के दौरान अवैध मुलाकात करने को लेकर चर्चा में आया था।
उसके खिलाफ जानलेवा हमला, धोखाधड़ी समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। इज्जतनगर क्षेत्र के पूर्व पार्षद फरीदपुर चौधरी निवासी अकील उर्फ गुड्डू की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके खिलाफ जानलेवा हमला और बलवा समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। इन अपराधियों की भी खोली गई हिस्ट्रीशीट कैंट थाने में दानिश उर्फ आफताब और चनेहटी निवासी जावेद की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। मढ़ीनाथ निवासी रोहित उर्फ कल्लू, वंशीनगला निवासी रवि उर्फ रवि राणा, मिलक रौंधी निवासी गुड्डू उर्फ मसरूर, गणेश नगर निवासी गौरव, गन्ना मिल बदायूं रोड निवासी संगम गुप्ता, तिलक कॉलोनी निवासी आकाश गुर्जर, नेकपुर निवासी विक्की, करेली निवासी उस्मान उर्फ पक्षा और शक्ति विहार के अजय उर्फ गुल्ला की हिस्ट्रीशीट सुभाषनगर थाने में खोली गई है। इज्जतनगर थाने में मठ लक्ष्मीपुर निवासी शिवम उर्फ गोलू, विकास कश्यप उर्फ भल्ला, बड़ी बिहार निवासी सचिन कुमार और बड़ी बिहार नगला निवासी राहुल मौर्य की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसके अलावा आंवला थाने में नई बस्ती बजरिया निवासी राशिद सैफी उर्फ राजू उर्फ लोहार मोहल्ला कुरैशियलियान के फारुख उर्फ फारुक कुरैशी, मऊ चंदपुर के इस्लाम अली, मोहल्ला कोट के रईस उर्फ सोना, मोहल्ला सैयदान वार्ड 23 के मुशर्रफ खां और थाना नवाबगंज में रिछोला किफायतुल्ला के बबलू उर्फ बौरा की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। सभी अपराधियों की होगी लगातार निगरानी एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चिन्हित 25 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। अब इनकी लगातार निगरानी कराई जाएगी। अगर किसी अपराध में संलिप्तता मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


