आठ दिन बाद छह लोगों पर दर्ज हुई मारपीट की रिपोर्ट

Apr 06, 2026 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - भमोरा। छत पर पड़े लाल रंग के कपड़े को देखकर हुई कहासुनी और मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ दिन बाद छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

आठ दिन बाद छह लोगों पर दर्ज हुई मारपीट की रिपोर्ट

भमोरा। छत पर पड़े लाल रंग के कपड़े को देखकर हुई मारपीट में पुलिस ने 8 दिन बाद 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।गांव जमालपुर के दिनेश चंद्र की पत्नी राजवती ने बताया कि 27 मार्च कि शाम उसकी बेटी छत पर थी, उसी समय पड़ोसी प्रमोद सिंह आया। आरोप है कि आजाद सिंह अपनी छत पर लाल रंग के कपड़े की कतरन देखकर छत पर फेंकने का आरोप लगाया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। राजवती का आरोप था कि उन्हें उनकी बेटी, देवर आदि को बेरहमी से पीटा गया था। तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

रविवार को पुलिस ने आजाद सिंह तथा उनकी पत्नी, प्रदीप सिंह, प्रदीप की पत्नी, लेखराज सिंह और संतोष सिंह पर रिपोर्ट दर्ज की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।