मासूम से कुकर्म में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

आंवला। थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किये जाने के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मासूम से कुकर्म में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

आंवला। थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित मां ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसका बेटा सोमवार दोपहर घर के पास खेल रहा था, तभी गांव के मीनू और अर्पित बच्चे को टॉफी-चॉकलेट का लालच देकर एक मकान के अंदर ले गए। वहां पहले से ही मौजूद अभि और आदि नामक युवकों के साथ मिलकर मासूम के साथ कुकर्म किया और तालाब के किनारे फेंककर फरार हो गए। मोहल्ले के बच्चों से सूचना मिलने पर जब मां मौके पर पहुंची, तो बेटा गंभीर हालत में मिला।

मां की तहरीर पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।