ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली के कर्मचारी नगर से व्हाट्सएप पर चल रहा था सेक्स रैकेट

बरेली के कर्मचारी नगर से व्हाट्सएप पर चल रहा था सेक्स रैकेट

व्हाट्सएप पर कर्मचारी नगर से सेक्स रैकेट चल रहा था। दिल्ली से यहां लड़किया आती थी। इसके बाद लड़की के फोटो के साथ उसके दाम लिखकर व्हाट्सएप पर लिखकर भेज दिए जाते थे। फोटो देखने के बाद ग्राहक सुबह से लेकर...

बरेली के कर्मचारी नगर से व्हाट्सएप पर चल रहा था सेक्स रैकेट
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 01 Mar 2019 01:16 AM
ऐप पर पढ़ें

व्हाट्सएप पर कर्मचारी नगर से सेक्स रैकेट चल रहा था। दिल्ली से यहां लड़किया आती थी। इसके बाद लड़की के फोटो के साथ उसके दाम लिखकर व्हाट्सएप पर लिखकर भेज दिए जाते थे। फोटो देखने के बाद ग्राहक सुबह से लेकर रात तक उनके अड्डे पर जाकर रंगरेलियां मनाते थे। पुलिस ने दबिश देकर गैंग के सरगना, नौकर एक ग्राहक समेत दो दिल्ली से आई लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य पकड़ी गई महिला खुद को सरगना की कथित पत्नी बताती है।

गुरुवार को एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्हें कर्मचारी नगर गैस गोदाम वाली गली में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बुधवार देर रात दबिश देकर मौके से गैंग के सरगना विजय यादव, उसकी कथित पत्नी परवीन निवासी दिल्ली, भारती पत्नी ध्रुव मिश्रा, आयशा पुत्री शिव नदंन निवासी मधुवनी विहार, बबलू गुप्ता निवासी सीबीगंज समेत बूट व्यापारी शैलेंद्र कुमार निवासी सुभाषनगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला की यह गैंग लंबे समय से चल रहा था। यहां दिल्ली और रामपुर की लड़कियां लाई जाती है। सात दिन एक लड़की को रोकने के बाद वहां दूसरी लड़की बुला ली जाती है। लड़की की फोटो को व्हाट्सएप ग्रुप पर डालकर उसके नीचे उसके दाम लिख दिए जाते है। जिसके बाद ग्राहक व्हाट्सएप पर ही सौदा कर लेते है। और तय समय पर विजय के घर जाकर रंगरेलियां मनाते थे। लड़की को देखकर उसके दाम तय किए जाते थे। एसपी सिटी ने बताया कि गैंग का एक और सरगना अब्दुल्ला निवासी रामपुर की तलाश की जा रही है। वी भी रामपुर से लड़कियां को लाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

पुलिस दबिश से पहले पहुंच जाती थी सूचना

पकड़े गए लोगों ने बताया कि उनकी कर्मचारी नगर चौकी पर अच्छी सेटिंग थी। पुलिस की कार उनके घर के आस-पास तक आकर लौट जाया करती थी। यदि कोई दूसरे थाने का फोर्स दबिश देने भी आता था तो पुलिस के कुछ लोग उन्हें सूचना दे दिया करते थे।

रिटायर पुलिसकर्मी का बेटा है बबलू

पुलिस पूछताछ में पता चला की विजय यादव के यहां जो नौकर बनकर बबलू गुप्ता काम कर रहा था। वह बदायूं में तैनात पुलिस विभाग से रिटायर एकाउंटेंट महावीर प्रसाद का बेटा है। उसने कबूल किया है वह विजय के लिए काम करता था। उसका काम लड़कियों को ग्राहकों को खाना और शराब पिलाना था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें